Friday, June 26, 2026

कोरबा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

कोरबा। जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि निखिल रजक नामक युवक ने शादी का वादा कर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसका अपमान किया।

पीड़िता ने बताया कि उसने महिला थाना और दर्री थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के साथ मामले में कथित लापरवाही की जांच की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।