Friday, October 23, 2026

कोरबा: शादी समारोह में पहुंचा युवक, सुबह मिला संदिग्ध हालत में शव

कोरबा। शादी समारोह की रौनक के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक शनिवार शाम नशे की हालत में ब्राह्मण भवन में चल रहे विवाह कार्यक्रम में पहुंचा था और अगले दिन सुबह उसकी लाश भवन की दीवार के पास मिली। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मुख्य मार्ग स्थित भवन की है, जहां शनिवार को हल्दी रस्म के दौरान यह रहस्यमयी घटना घटी।