Sunday, April 12, 2026

कोरबा: सरकारी खंभे चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। बायपास रोड पर सरकारी खंभों की चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

वीडियो में आरोपी गैस कटर से खंभे काटकर पिकअप वाहन में लादते नजर आए थे। विरोध करने पर उन्होंने एक कर्मचारी से मारपीट भी की थी।

एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कासिम खान और पंकज श्रीवास के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिकअप वाहन और चोरी किए गए खंभे बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।