Friday, March 20, 2026

कोरबा: सांसद ज्योत्सना महंत ने ऊर्जा विभाग के लिए सुनील जैन को बनाया प्रतिनिधि

कोरबा, 19 अप्रैल 2025 — कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस नेता सुनील जैन को ऊर्जा विभाग के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऊर्जा विभाग से जुड़े जनहित के मामलों के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से की गई है।

सांसद महंत ने जिले के सभी पावर सेक्टर अधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी कि उनकी अनुपस्थिति में ऊर्जा विभाग से जुड़े सभी विषयों में सुनील जैन से समन्वय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित योजनाओं और शिकायतों से प्रतिनिधि को अवगत कराया जाए।

इस अवसर पर सुनील जैन ने अपनी नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिश परसाई का आभार जताया है।