Tuesday, August 4, 2026

कोरबा: साप्ताहिक बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

कोरबा। एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के पास सोमवार को लगे साप्ताहिक बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई फुटपाथ दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और दुकानदारों का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

कैसे लगी आग

जानकारी के अनुसार, एसईसीएल अस्पताल के पास हर सोमवार की तरह साप्ताहिक बाजार सजा हुआ था। इसी दौरान प्रवेश मार्ग के पास एक दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान और सूखी लकड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आसपास की कई दुकानें पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं।

भारी नुकसान, लोग दहशत में

आग लगने से कई दुकानदारों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अग्निशमन दल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।