बोगोटा/कोलंबिया। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया। एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद 4 सैनिक अब भी लापता हैं।
सेना, वायुसेना और पुलिस के जवान शामिल
सैन्य सूत्रों के अनुसार, मृतकों में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में कुल 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे।
पेरू सीमा के पास हुआ हादसा
यह भीषण हादसा पेरू सीमा के नजदीक दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान टेक-ऑफ के बाद नियंत्रण खो बैठा और रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिर गया।







