
भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को आखिरकार इस्तेमाल और यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गई है। फिलहाल, 12 देशों ने कोवैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है तो वहीं इसके साथ ही 22 देशों की यात्रा भी कोवैक्सीन लगवाने वाले लोग कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी, हंगरी, ग्रीस समेत दुनिया के 22 देशों में कोवैक्सीन वाले लोग यात्रा कर सकेंगे। कोवैक्सीन लगाने वाले लोगों के अपने देश में आने पर प्रतिबंधों में ढील दी। इससे पहले भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम से आने वाले लोगों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में ढील दी थी।











