Sunday, May 3, 2026

कोहड़िया क्षेत्र के शासकीय भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

कोरबा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे मकान एवं बाउण्ड्रीवाल को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने तोड़कर अतिक्रमण को हटा दिया, साथ ही स्थल र्से इंट व अन्य मकान निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया। आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने निगम के मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अतिक्रमण पर सतर्क नजर रखें तथा होने वाले नए अतिक्रमण व अवैध कब्जे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैधों को हटवाएं।

नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के वार्ड क्र. 16 कोहड़िया में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए मकान एवं बाउण्ड्रीवाल का निर्माण अतिक्रमणकारी द्वारा किया जा रहा था, उक्त अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त होते ही निगम के अतिक्रमण दस्ते ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर किए जा रहे निर्माण कार्य को जे.सी.बी.मशीन के द्वारा तोड़कर हटा दिया, साथ ही स्थल पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने यह कार्यवाही करने के साथ हीे अतिक्रमणकारी को कड़ी हिदायत दी कि वे दोबारा अवैध कब्जा करने का प्रयास न करें अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।