Sunday, April 12, 2026

खंबे में हो रहा हैं विद्युत प्रवाह, कभी भी हो सकता हैं हादसा, शिकायत के बाद भी विभाग मौन

कोरबा- विद्युत विभाग की लापरवाही से पूरा जिला वैसे तो भलीभॉती परिचित है। चाहे बिजली बिल अधिक आना हो या फिर लचर विद्युत व्यवस्था । कोरबा की जनता आए दिन बिजली विभाग की शिकायत लेकर प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काटते नजर आ जाएगे।लेकिन इस बार लापरववाही की हद हो गई। ग्राम हरदीबाजार के पास ग्राम नेवसा के यात्री प्रतिक्षालय के पास स्थित खंबे में विद्युत प्रवाह हो रहा है। गांव वालों ने बताया कि कई लोग इसकी चपेट में आ चुके है। लेकिन देवयोग से किसी को कोई हानि नहीं पहुची है।

मिली जानकारी के अनुसार 33 केवी लाईन के खंबे से सौर ऊर्जा लाइट की बिजली टकरा रही है। जिसके कारण इस तरह की स्थिति बनी है। लोगों ने बताया कि पास में यात्री प्रतिक्षालय होने के कारण लोगों का आना जाना यहां पर लगा रहता है। कई बार बिजली विभाग से इस समस्या के निराकरण की मांग की गई लेकिन आज पर्यन्त तक खंबे को ठीक नहीं किया गया है। शायद बिजली विभाग को किसी अनहोनी का इंतजार है।