Thursday, March 12, 2026

खनिज विभाग में कोरोना कहर,एक दर्जन अधिकारी- कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित, एक की हुई मौत

कोरबा । प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच कलेक्ट्रेट में संचालित खनिज विभाग के दफ्तर में कोरोना का जबर्दस्त संक्रमण फैला हुआ है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारी जहां कोरोना संक्रमित हैं, वहीं एक कर्मचारी की आज तड़के कोरोना संक्रमण से कोविड हॉस्पिटल में मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा कलेक्ट्रेट में संचालित माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस.एस.नाग सहित माइनिंग आफिसर दीपक मिश्रा सबसे पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। दोनों अफसरो का चिंताजनक हालत में इलाज रायपुर में चल रहा है। वहीं इन अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद माइनिंग ऑफिस की एक महिला कर्मचारी सहित दो सीनियर बाबू भी कोरोना से संक्रमित हो गये। माइनिंग विभाग के ठीक बगल में संचालित डीएमएफ के दफ्तर में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। यहां डीएमएफ की परियोजना समन्वयक व ज्वांईंट कलेक्टर सूर्य किरण तिवारी की रिपोर्ट भी पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव आई है।