Sunday, August 2, 2026

खाद्य विभाग की, kya hai मेहरबानी,पांच PDS दुकानों का संचालन एक ही व्यक्ति के कन्धों पर, आख़िर क्या है पूरा मामला

कोरबा– कोरबा के खाद्य अधिकरियो की नजरें इनायत हो जाये तो फिर क्या कहने गरीबों का राशन हो या फिर मध्यान भोजन का सब बनिए की दुकान में बिक रहा है इधर खाद्य विभाग इन कालाबाजारियों को पनाह दिया हुआ है तो वहीँ पुलिस प्रशासन भी आंखे मूंदे बैठा हुआ है सफ़ेदपोश इस तर्ज पर काम कर रहे है की “सैंय्या भय कोतवाल तो डर कहे का” और सरकारी राशन बनिया की दुकान से धड़ल्ले से उरगा के राईस मिलर के यहाँ जा रहा है ।

बताते चले की सरकारी राशन दुकान में चावल अफरा तफरी का खेल जोरों पर है कोरबा सीतामणी निवासी अशोक अग्रवाल द्वारा कोरबा की पांच दुकानों का संचालन किया जा रहा है जिसमे (1)शारदा विहार वार्ड नंबर 12 आईडी नंबर 551001007 बोलबम महिला सहकारिता उपभोक्ता भंडार जो शारदा विहार में ही संचालित है जिसका आबंटन और संचालन अशोक अग्रवाल के नाम पर है (2 ) बोलबम महिला सहकारिता उपभोक्ता भंडार शारदा विहार में साकेत नगर ID नंबर 51 भी विगत एक साल से अटैच है जिसका संचालन भी अशोका अग्रवाल द्वारा किया जाता है (3) Mp नगर में संचालित कादिर प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार जो की अजमेरी खान के नाम से आबंटित है जो नेहरू नगर के नाम से MP नगर में चलाया जा रहा है को किराये में लेकर अशोक अग्रवाल द्वारा ही संचालित किया जाता है जिसकी जानकारी खाद्य विभाग के अधिकारियो को भी है (4)ढोढ़ीपारा तुलसी महिला स्व सहायता समूह ID क्रमांक 1010 जो की अशोक अग्रवाल के भाई के नाम पर आबंटित है जिसका संचालन भी अशोक अग्रवाल और उसका भाई करता है (5) सीतामणी वार्ड नंबर 10 की सरकारी राशन दुकान जय अम्‍बे महिला प्रा. सह.उ.भ्र.राताखार (संलग्नीकरण)विनोद मोदी के नाम से अटैच है लेकिन इसका भी संचालन अशोक अग्रवाल द्वारा किराये पर लेकर किया जा रहा है याने एक ही व्यक्ति पर पांच सरकारी दुकानों का संचालन की जिम्मेदारी खाद्य विभाग की मेहरबानी ही तो है ।