Wednesday, September 30, 2026

खून से लथपथ मिला युवक का शव:कनबेरी-कनकी मुख्य नहर पुल के पास की घटना, भारी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के कनकी कनबेरी मुख्य मार्ग पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। बुधवार रात किसी अज्ञान वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर डायल-112 की मदद से युवक को अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, आसपास गांव में कोटवार और सरपंच के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है।