Monday, March 23, 2026

खेत में मिली विवाहिता की जली लाश, जांच में जुटी पुलिस

नॉनवेज विवाद के बाद महिला की जली लाश खेत में मिली, जांच में जुटी पुलिसबलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम टीला में एक विवाहिता की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय डिलेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच नॉनवेज बनाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय महिला घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली थी। दोपहर में पति के लौटने पर महिला नहीं मिली, जिसके बाद तलाश के दौरान गांव के पास खेत में जली हुई लाश मिली।

घटनास्थल पर मिट्टी तेल के उपयोग के संकेत मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजन संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।