कोरबा: बालकों नगर डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छात्रों की इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस से 3 छात्रों की जलने की घटना सामने आई है, हादसे में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गया है। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। पूरा मामला कोरबा जिले के बालकों में डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र समारोह के दौरान का है, जहां लोग गणतंत्र दिवस समारोह के खुशी में मशगूल थे, तभी एमजीएम स्कूल बाल्को के बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी जा रही थी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बच्चों के पैरों में बांधा गया था, डांस के बीच में ही अचानक स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों का शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से इसमें झुलस गया है, इस घटना से स्टेडियम में स्थिति निर्मित हो गई छात्रों को उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया है।








