
दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में इस बार चैत्र नवरात्र बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मां दंतेश्वरी के मंदिर में अब पहले की ही तरह गर्भगृह तब जाकर भक्त मां दंतेश्वरी के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार को मंदिर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी की वजह से गर्भगृह के पहले ही गणेश भगवान की मूर्ति के पास ही भक्तों को रोक दिया जाता था।
भक्त यहीं से मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेते थे। लेकिन अब पहले की तरह भक्त अंदर तक जा सकेंगे। इसके अलावा इस बार चैत्र नवरात्र में कुल 5051 आस्था के ज्योत जलाए जाएंगे। दरअसल, 2 साल कोरोना महामारी की वजह से मंदिर में कई तरह के एतिहात बरते गए थे। शनिवार को मंदिर समिति की बैठक में विधायक देवती कर्मा, दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी, SDM अबिनाश मिश्रा समेत मंदिर के प्रधान पुजारी हरेन्द्रनाथ जिया और सेवादार उपस्थित थे।











