Thursday, July 2, 2026

गुरू पूर्णिमा पर बालको बीजेपी महिला मंडल ने की मंदिर में पूजा अर्चना

कोरबा-आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन गुरु पूजा का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरम्भ में आती है। इस दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु-सन्त एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं। ये चार महीने मौसम की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ होते हैं। गुरू को समर्पित गुरू पुर्णिमा के अवसर पर कोरबा के बालको बीजेपी महिला मोर्चा ने मंदिर में पूजा अर्चना की। और अपने गुरू को नमन किया।