Tuesday, August 4, 2026

गैस सिलेंडर पर फिर मिलनी शुरू हुई सब्सिडी, ऐसे चेक करें खाते में आए पैसे

गैस-सिलेंडर (LPG Gas) का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है। अब जो ग्राहक एलपीजी गैस (LPG Gas Subsidy) का इस्तेमाल करते हैं उनके बैंक खाते में सब्सिडी आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, पहले भी ग्राहकों के बैंक अकाउंट में एलपीजी गैस की सब्सिडी आती है, लेकिन लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही थीं कि उनके खाते में सब्सिडी (Check Subsidy status) आनी बंद हो गई है। वहीं, अगर आपके भी खाते में सब्सिडी आनी रुक गई थी तो अब आपकी ये शिकायत दूर होने जा सकती है, क्योंकि सब्सिडी को फिर से खाते में भेजना शुरू कर दिया गया है।

एलपीजी के ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 79.26 रुपये की सब्सिडी मिलती है। ऐसा भी देखा जा रहा है कि ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। किसी को 79.26 रुपये मिल रहे हैं, तो कुछ को 158.52 रुपये और कुछ ग्राहकों 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। आज हम आपको एक आसान तरीका (How to Check Subsidy status online) बताने जा रहे हैं जिससे घर बैठे आप ये जान सकेंगे कि आपके खाते में कितनी सब्सिडी आती है या नहीं, आइए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं…