Friday, July 31, 2026

घाटी में आतंकियों ने 30 मिनट के अंदर दो लोगों पर गोलियां बरसाईं; ASI की मौत, दूसरा गंभीर

कश्मीर में बुधवार शाम 30 मिनट के अंदर गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना में आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी। एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने अवंतीपुरा के रहने वाले ASI मुहम्मद अशरफ को बिजबेहरा में 4 गोली मारी। अशरफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

इस घटना से कुछ देर पहले श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में 45 साल के रऊफ अहमद को भी आतंकियों ने गोली मार दी। रउफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।