Saturday, April 4, 2026

चक्का जाम के बाद शिवसेना की मांग मानी बालको प्रबंधन ने

रूमगरा ध्यानचंद चौक से पपरसाभाठा बजरंग चौक तक की खस्ताहाल सड़क के निर्माण के लिए कई बार आवेदन निवेदन के पश्चात एवं मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन के बाद भी बालको प्रबंधन एवं प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण को लेकर कोई रूचि नहीं लेने के बाद छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला इकाई द्वारा ध्यानचंद चौक पर चक्का जाम कर दिया गया सुबह 8:00 बजे से चक्काजाम आरंभ हो चुका था जिस पर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार सुरेश साहू एवं पुलिस से करियारी जी की मध्यस्थता के बाद बालको प्रबंधन की ओर से अविनाश मिश्रा तत्काल आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सभी मांगों को पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया एवं सड़क की मरम्मतीकरण के लिए तत्काल जेसीबी बुलवाकर उसके सीमेंट कंक्रीटीकरण की कार्यवाही आरंभ करवाई । बाल्को के महाप्रबंधक प्रशासन अवतार सिंह जी के द्वारा फोन के माध्यम से सभी नागरिकों को यह भरोसा दिलाया गया कि नवंबर माह के अंत तक उस पूरे सड़क पर डामरीकरण का कार्य खत्म कर दिया जाएगा जिसका लिखित आश्वासन अविनाश मिश्रा जी ने दिया। इस पूरे आंदोलन में जिला प्रमुख रवि मैजरवार के नेतृत्व जिला उपप्रमुख ओम प्रकाश सोनी संगठन प्रमुख रवि श्रीवास जिला ई-रिक्शा प्रमुख मनोज केसरवानी छोटे लाल साहू ,श्याम सुंदर गुप्ता , कोरबा विधानसभा प्रमुख रमेश श्रीवास, कोरबा ब्लाक प्रमुख कबीर दास, शिव सेवा दल से ललित साहू राधे विश्वकर्मा सत्यम सोनी, महिला सेना से सी .शिवरंजनी, रूमगरा वार्ड से सुरेश कुमार श्रीवास, दुर्गेश ललित, डॉ आरआर कौशिक सहित वार्ड के समस्त नागरिकों की अहम भूमिका रही।