Friday, July 31, 2026

चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, दुर्ग जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोचों में लगी आग

दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है। वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से चलकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जा रही इस ट्रेन के एसी कोच ए1 और ए2 में आग लगी है. ट्रेन में वैष्णोदेवी से लौट रहे तीर्थयात्री भी शामिल हैं. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई है. इनमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं. यात्रियों के अनुसार, ए1 कोच में लगी आग ने दूसरी बोगियों को भी कुछ मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया और कोच धूं-धूं कर जलने लगे. गनीमत रही कि आग की सूचना पर समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया, तब तक यात्री अपने अपने बोगियों से कूद चुके थे.