
देश के चार चार राज्यों राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव शुरू हो गया है। इन चारों राज्यों में मुकाबला जोरदार होने की आशंका है। क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। इसी कारण पूरे चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद फरोख्त) की उम्मीद जताई जाती रही। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों (special observers) को नियुक्त किया है और प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा खरीद-फरोख्त के आरोप के बीच पूरी कवायद की वीडियोग्राफी का आदेश दिया है।
सिद्धारमैया भी कांग्रेस को वोट देने से पहले 2-3 बार सोचेंगे कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि मुझे यकीन है हमारे तीनों उम्मीदवार निर्वाचित होंगे। सिद्धारमैया भी कांग्रेस को वोट देने से पहले 2-3 बार सोचेंगे, मुझे लगता है वे भी बीजेपी को वोट देंगे। लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मूल्य रखने वाला कोई भी व्यक्ति कांग्रेस और जेडीएस को कभी वोट नहीं देगा। महाराष्ट्र में 50 फीसदी मतदान महाराष्ट्र में अभी तक राज्यसभा चुनाव के लिए 50 फीसदी मतदान हो चुका है। 143 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 60 से ज्यादा और कांग्रेस के 20 विधायकों ने वोट डाला
एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि सीटी रवि भाजपा के महासचिव हैं, तो वह कांग्रेस कार्यालय में कैसे घुसे? इससे पता चलता है कि सीटी रवि भाजपा उम्मीदवार की जीत में सहयोग के लिए सिद्धारमैया से मिलने गए थे। * भाजपा विधायक मुक्ता शैलेश तिलक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने स्ट्रेचर पर विधानसभा पहुंची। मुझे पार्टी का आशीर्वाद है तो मुझे जरूर समर्थन मिलेगा बेंगलुरु में बीजेपी उम्मीदवार लहर सिंह ने कहा कि मुझे पार्टी का आशीर्वाद है तो मुझे जरूर समर्थन मिलेगा और मैं राज्यसभा जाऊंगा। मुझे लगता है कि देश में स्वच्छ राजनीति को लाने के लिए इस बार कार्यकर्ता को अवसर मिलेगा और राजनीति में स्वच्छता आएगी।









