Friday, July 24, 2026

चेटीचंड पर्व में सिंधी समाज के बाइक रैली का शिव सैनिकों ने फूलों से किया स्वागत

चेटीचंड महोत्सव ने कोरबा जिले के सिंधी समाज के युवाओं द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें समाज के युवाओं के साथ ही साथ कुछ वरिष्ठ वरिष्ठ जन इस बाइक रैली में शामिल हुए रैली का स्वागत छत्तीसगढ़ शिवसेना कोरबा जिला द्वारा समाज के लोगों का फूलों से स्वागत किया गया एवं उसके पश्चात टोटल सॉल्यूशन दुकान के सामने शरबत पिलाकर व बिस्कुट खिलाकर लोगों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख रवि मैजरवार कामगार सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, ई-रिक्शा सेना जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी कोरबा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया, दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा, वार्ड क्रमांक 42 अध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार उपाध्यक्ष नरेश केवट ,वार्ड क्रमांक 52 के अध्यक्ष सनत भारिया, वार्ड क्रमांक 16 कोरिया से भवानी, ओमप्रकाश सोनवानी, सहित शिवसैनिक कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।