भिंड। एमपी के भिंड से चोरी करने का एक हैरान करने वाला मामला आया है, यहां एक चोर ने चोरी करने के बाद घर में एक चिट्ठी भी छोड़ गया जिसमें लिखा था जय हिंद, जय भारत। साथ ही लिखा कि ‘दोस्त की जान बचाने के लिए यह चोरी की है, टेंशन मत लेना मेरे पास पैसे आ जाएंगे तब तुम्हारे घर में फेंक जाऊंगा’। इसके अलावा चिट्ठी में सॉरी और धूम-3 भी लिखा गया है।
हालाकि इस चोरी में भिंड पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोर को हिरासत में ले लिया, पकड़े जाने के बाद चोर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उज्जैन के एक बदमाश को गोली मारने के लिए पिस्टल खरीदनी थी, इसलिए उसने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया, अब पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। यह पूरा मामला 5 जून का है, भिंड के भीम नगर इलाके में रहने वाली एक महिला के घर में चोरी हुई थी।









