छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी नाम सत्ता के गलियारों में दौड़ने लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार सीएम विष्णु देव साय का दो डिप्टी सीएम के साथ 10 सदस्यीय मंत्रिमंडल होगा।
नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को कार्यक्रम होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के सीएम और अन्य नेता शामिल हो
OBC और आदिवासी वर्ग से 5-5 हो सकते हैं मंत्री
कहा जा रहा है कि सामान्य वर्ग से 4 और OBC व आदिवासी वर्ग से 5-5 नाम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब 4 नाम ही बचे हैं। वहीं डिप्टी सीएम के लिए भी OBC वर्ग से अरुण साव और सामान्य से विजय शर्मा का नाम चर्चा में है।
चर्चा इस बात की भी है कि इस बार मंत्रिमंडल में सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग का दबदबा रहेगा। सरगुजा संभाग से 3, बिलासपुर संभाग से 3-4, रायपुर संभाग से 2-3, बस्तर से 3 और दुर्ग संभाग से 2 नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
सकते हैं। चर्चा है कि सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।







