रायपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 16 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावशील मानी जाएगी।
डीपीसी की अनुशंसा पर लगी मुहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति (DPC) की बैठक 10 दिसंबर को आयोजित की गई थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम–2005 के तहत वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्रदान करते हुए प्रमोशन दिया गया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) से संबंधित आदेश शीघ्र अलग से जारी किए जाएंगे।
पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से—
-
रितेश चौधरी
-
जितेन्द्र कुमार खूंटे
-
अंजली नाग (गुप्ता)
-
कर्ण कुमार उके
-
मनोज कुमार ध्रुव
-
पुष्पेन्द्र नायक
-
मनोज तिर्की
-
सारिका वैद्य
-
निधि नाग
-
कपिल चन्द्रा
-
अविनाश कुमार मिश्रा
-
ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी
सहित कुल 16 अधिकारी शामिल हैं।









