छत्तीसगढ़ बजट सत्र: GSDP में 11.57% वृद्धि का अनुमान, 6.31 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना

रायपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर अहम आंकड़े सदन में रखे।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2025-26 में 11.57 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वित्त मंत्री ने बताया कि GSDP के 6.31 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

क्षेत्रवार विकास दर का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षण में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सकारात्मक संकेत दिए गए हैं—

  • कृषि क्षेत्र : 12.53% वृद्धि अनुमानित

  • उद्योग क्षेत्र : 10.26% वृद्धि अनुमानित

  • सेवा क्षेत्र : 13.15% वृद्धि अनुमानित

  • स्थिर भावों पर कुल वृद्धि : 8.11%

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य की कुल वृद्धि दर 10.50 प्रतिशत रही थी। इसमें कृषि क्षेत्र में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि

सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2025-26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष 2024-25 की तुलना में 10.07 प्रतिशत अधिक मानी जा रही है।

आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े राज्य की अर्थव्यवस्था में निरंतर वृद्धि और विकास की संभावनाओं की ओर संकेत करते हैं। अब सभी की नजर आगामी बजट पर टिकी है, जिसमें इन आंकड़ों के आधार पर नई योजनाओं और प्रावधानों की घोषणा की उम्मीद है।