रायपुर। जब पूरी दुनिया 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मना रही थी, उसी दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो नन की गिरफ्तारी ने पूरे देश का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर खींचा। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य में मानव तस्करी की जड़ें कितनी गहरी हैं।
2023 से फरवरी 2025 तक 39 मामले, 66 पीड़ित
राज्य के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2023 से लेकर फरवरी 2025 तक मानव तस्करी के 39 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 66 पीड़ित शामिल हैं। इनमें से 65 पीड़ितों की बरामदगी की जा चुकी है और 83 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
वर्ष | प्रकरण | कुल पीड़ित | बरामद पीड़ित | गिरफ्तार आरोपी |
---|---|---|---|---|
2023 | 22 | 46 | 45 | 47 |
2024 | 15 | 17 | 17 | 32 |
फरवरी 2025 | 02 | 03 | 03 | 04 |
योग | 39 | 66 | 65 | 83 |