*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद पार्टी के अनुशंसा से राष्ट्रीय सचिव बने शाहिद के खिलाफ 420 ई का मामला दर्ज हुआ*

राष्ट्रीय सचिव शाहिद एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुल्फीकार जो प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद पाढी के नजदीकी माने जाते हैं। उनके खिलाफ दुर्ग भिलाई में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 35 हजार लेने का आरोप लगा है। जिस पर खुर्सीपार थाने में 420 ई का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। कोरबा में भी युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा के ऊपर एक अपाहिज व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है ।आकाश शर्मा कटघोरा थाने का निगरानी सुदा बदमाश भी है जिसका नाम गुंडा लिस्ट में भी शामिल है। यह भी प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पार्टी का खासम खास बताया जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे प्रदेश में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को प्रश्रय देने का काम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। जिसकी वजह से संगठन में गुटबाजी भी हावी है।जिसकी शिकायत के लिए एक खेमा दिल्ली जाकर राष्ट्रीय स्तर में भी अपनी बात रखें हैं। दुर्ग भिलाई में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे के लिए लेनदेन में शाहिद और जुल्फीकार के तार प्रदेश अध्यक्ष से भी जुड़े होने की बात सूत्रों से बताई जा रही है।