Tuesday, March 24, 2026

छत्तीसगढ मैं नहीं मेरा काम बोलता है- जयसिंह अग्रवाल 19 वर्षों तक कहाँ थे भाजपा प्रत्याशी

कोरबाः कोरबा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से भेंट मुलाकात कर जन आशीर्वाद मांग रहे हैं। श्री अग्रवाल अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए कह रहे हैं कि मैं पूरे पांच वर्षों तक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता हूँ और हमेशा जन मानस से भेंट मुलाकात करते रहता हूँ । उन्होंने बताया कि वे कोरबा के शासकीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा ग्रहण किया और छात्र कल्याण परिषद के चुनाव में अध्यक्ष चुना गया।

 

छात्र जीवन से उनके मन में समाज की जरूरतों और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने की चाहत थी। छात्र जीवन में शासन-प्रशासन से लड़ कर विद्यार्थियों के हक में शासकीय पी.जी. कॉलेज का स्थापना करवाया। इसी प्रकार साडा अध्यक्ष रहते हुए कोरबा को व्यवस्थित करने तथा समुचित विकास के लिए कार्य किया। कोरबा के हृदय स्थल में प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया, साडा कालोनी जमनीपाली, एम.पी. नगर, रविशंकर शुक्ल नगर, आर.पी. नगर, साडा कालोनी बाल्को आदि कालोनियों के लिए स्थान चयन कर तीन अलग-अलग वर्गों में भू-खण्ड़ों में मकान बनाकर प्रदान किया गया तथा रिक्त भू-खण्ड़ प्रदान किया गया।