Tuesday, November 24, 2026

जंगली हाथी ने युवक को कुचला, खेत में मची भगदड़; हमले में घायल, वीडियो वायरल

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। बतौली क्षेत्र के ग्राम टिरंग में एक जंगली हाथी ने खेत में भाग रहे युवक को कुचल दिया। हमले में युवक घायल हो गया, हालांकि राहत की बात रही कि उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथी को देखकर मची अफरा-तफरी, युवक को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान ग्रामीणों की नजर खेत में मौजूद जंगली हाथी पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग हाथी से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान खेत के बीच से भाग रहे एक युवक को हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हाथी युवक को कुचलते हुए दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग भी अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

घायल युवक को अस्पताल भेजा गया

हाथी के हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हमले की गंभीरता के बावजूद युवक की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।