Wednesday, August 19, 2026

जनघोषणा पत्र में किये गए वादों को पूर्ण करने की उठी मांग, नियमितीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन 1 सितंबर से करेगा आंदोलन, 1 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी होंगे शामिल

रायपुर। सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को रिक्त पदों में नियमित करने एवं किसी भी कर्मचारी की छटनी नहीं करने का वादा किया गया था। सरकार बने कई साल बीत गए लेकिन संविदा कर्मियों की मांग पूर्ण नहीं हुई। अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव, वित विभाग, छ.ग. शासन की अध्यक्षता में एवं प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग, छ.ग. शासन की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। लेकिन आज तक समिति के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई।

इन्ही सब विषयो को लेकर कार्यरत 1 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी अपने परिवार सहित राजधानी रायपुर में 1 सितंबर 2022 से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन करने जा रहे है। उन्हने अनुरोध किया है कि जनघोषणा पत्र अनुसार अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु आवश्यक कदम जल्द उठाये जाए।