Wednesday, March 4, 2026

जनप्रतिनिधियों के शहर में खुद को प्रताड़ित मान रहे व्यापारी- रामसिंह अग्रवाल

। ऊर्जा नगरी कोरबा, व्यापारियों का शहर है। यहां के प्रमुख जनप्रतिनिधि मूलतः व्यापारी हैं। बावजूद इसके, कोरोना महामारी के इस दौर में लॉकडाउन के तौर-तरीकों से शहर के व्यापारी स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। उनमें आंतरिक गुस्सा भी है।कोरबा छत्तीसगढ़ का प्रमुख औद्योगिक शहर है। इसी वजह से यह व्यापारियों का शहर भी कहा जाता है। संयोग से कोरबा शहर के जन प्रतिनिधि भी व्यापारी वर्ग से हैं। मूलतः ठेकेदार जयसिंह अग्रवाल शहर विधायक और प्रदेश में राजस्व मंत्री हैं। ठेकेदार राजकिशोर प्रसाद नगर के महापौर हैं। ठेकेदार श्याम सुन्दर सोनी नगर निगम के सभापति हैं। गत वर्ष से देश और प्रदेश के साथ  कोरबा भी कोविड-19 से जूझ रहा है। पिछले वर्ष लम्बे समय तक शहर सहित जिले में सख्त लॉकडाउन था। अभी गत माह से फिर लॉकडाउन किया गया है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दौर में भी अव्यवहारिक आदेशों के कारण व्यापारी वर्ग खुद को प्रताड़ित अनुभव करता था और वर्तमान में भी प्रताड़ित महसूस कर रहा है।