Friday, April 3, 2026

जन्मदिन पर विधानसभा सचिव गंगराड़े को मिल सकता है एक्सटेंशन का तोहफ़ा.. विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दी मंजूरी

knn24news/ रायपुर, विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े को तीसरा एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। सचिव गंगराड़े को एक्सटेंशन के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मंजुरी दे दी है।
विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने 1980 से बतौर रिपोर्टर मध्यप्रदेश विधानसभा में नौकरी शुरु की थी, गंगराड़े 2001 में छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थानांतरित होकर आए थे।
विधानसभा सचिव गंगराड़े वर्ष 2020 में दो एक्सटेंशन मिले थे, अब ये उन्हें तीसरा एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। चंद्रशेखर गंगराड़े का आज जन्मदिन है, खबरें हैं कि आज ही उन्हें एक्सटेंशन का औपचारिक पत्र जारी कर दिया जाएगा।