Sunday, May 3, 2026

जबलपुर क्रूज हादसा: मां-बेटे को एक ही कब्र में दी गई अंतिम विदाई, बरगी बांध हादसे में तीन पीढ़ियों के 3 सदस्यों की मौत, ममता की तस्वीर ने झकझोरा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में मसीह परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों में मधुर मसीह, उनकी बेटी मैरिना और चार वर्षीय नाती त्रिशान शामिल हैं। शनिवार को जब तीनों के शव मायापुरी की खजान बस्ती पहुंचे, तो हर आंख नम हो गई।

हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर वह रही, जिसमें डूबते समय भी मां मैरिना ने अपने मासूम बेटे त्रिशान को सीने से कसकर पकड़े रखा। लहरों के बीच भी मां की ममता कमजोर नहीं पड़ी, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

परिवार ने भावुक निर्णय लेते हुए मां और बेटे को एक ही कब्र में दफनाया, ताकि दोनों हमेशा साथ रहें। हादसे के बाद बचे परिवारजन गहरे सदमे में हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।