जमीन संबंधी विवाद में एक ग्रामीण ने बड़े पिता को इतना मारा-पीटा कि घातक चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला छोड़कर भागने से पहले गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ग्राम डिंडोलभाठा में रहने वाले फिरंगी राम बंजारे का उसके भाई के साथ जमीन संबंधी विवाद चला रहा है। इस विवाद पर भतीजे रामेश्वर उर्फ रमेश पिता बंशीराम बंजारे ने 6 अप्रैल को शाम लगभग 7 बजे फिरंगी राम के साथ वाद-विवाद किया जान की धमकी देकर हाथ-मुक्का से बुरी तरह मारा-पीटा। इस दौरान लोहे के पाइप वाले खाट पर सिर को पटक दिया। आनन-फानन में फिरंगी राम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब डेढ़ घंटे बाद मौत हो गई। हरदी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही तत्काल आरोपी रामेश्वर के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया।











