जम्मू एवं कश्मीर में 39 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई है. ये बस 39 कर्मियों (आईटीबीपी से 37 और जेकेपी से 2) को ले जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद वह सड़क किनारे नदी में गिर गई. सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे. राहत और बचाव कार्य जारी है. इस हादसे में कई जवानों के हताहत होने की आशंका है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है










