जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा के कस्बा यार इलाके में कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में 2 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने आतंकियों की मौजूदगी वाली जगह पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।









