Wednesday, September 30, 2026

जम्मू-कश्मीर टनल हादसा:रामबन में मलबे से सभी 10 मजदूरों के शव निकाले गए, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर FIR दर्ज

जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में शनिवार शाम मलबे में दबे सभी 10 मजदूरों के शव निकाल लिए गए। गुरुवार रात 11 बजे रामबन जिले के खूनी नाले के पास बन रही टनल का एक हिस्सा धंस गया था। मलबे में 12 मजदूर फंस गए थे। हालांकि, उस दौरान दो घायलों को निकाल लिया गया था। इनमें पश्चिम बंगाल से 5, असम से 1, नेपाल से 2 और 2 स्थानीय मजदूर थे।

इसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान 1 मजदूर का शव निकाला गया था। 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी और एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा 24 घंटे में दूसरी बार धंस गया। हालांकि, इस बार कोई मजदूर या कर्मचारी तो नहीं फंसा, लेकिन रेस्क्यू में लगीं मशीनें दब गईं।