जांजगीर-चांपा, 10 दिसंबर 2025। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन पर जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुलमुला पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम खपरीताड़ स्थित शिव घाट मंदिर के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर संयुक्त टीम ने दबिश देकर 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
नकदी और ताश पत्ते जब्त
जुआ खेल रहे आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 37,490 रुपये नगद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
-
आनंद राम कश्यप, उम्र 45 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला
-
संजय नायक, उम्र 33 वर्ष, ग्राम खपरी मुलमुला
-
रमेश यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी किरारी अकलतरा
-
संत कुमार वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पैंडी पामगढ़
-
रवि खरे, उम्र 32 वर्ष, डोंगा कहरोेद पामगढ़
-
कृष्ण कुमार खूंटे, उम्र 29 वर्ष, ग्राम खपरी थाना मुलमुला
-
गौतम कुमार दिनकर, उम्र 20 वर्ष, ग्राम खपरी थाना मुलमुला
-
जितेंद्र कुमार खूंटे, उम्र 31 वर्ष, ग्राम भद्र थाना पामगढ़
साइबर टीम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक गोपेश्वर पटेल, आरक्षक बलवीर सिंह और जितेंद्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









