कवर्धा। जिले में जादूटोना के शक में खूनी वारदात हो गई है. आरोपी ने पड़ोसी पर धारदार टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया. हमले से पड़ोसी की मौके पर मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हो गईं. मृतक का नाम परदेशी बताया जा रहा है. हमले में घायल मां और बेटी का इलाज जारी है.
वारदात कुकदर थाना क्षेत्र के बदना पंचायत के ग्राम कौवानार की है. रविवार रात करीब 8 बजे जादूटोना का आरोप लगाकर परिवार पर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मंगल फरार हो गया. लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार टंगिया को बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.







