जशपुर। छत्तीसगढ़ के Jashpur district में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना Gatti Mahua village की है, जहां महिला को झोपड़ी में ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डालकर मार डाला गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को गोईदी बाई संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाई गई। सूचना मिलने पर Sanna Police Station की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर खून के निशान और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगने से होना पाया गया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला की सौतन फुला बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि गोईदी बाई के पति ठूपन राम ने दूसरी शादी उससे की थी और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई को शक था कि उनके घर में बच्चा नहीं होने और पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा किए गए जादू-टोना का हाथ है।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च को विवाद के बाद चारों आरोपियों ने मिलकर साजिश रची। ठूपन राम गोईदी बाई को बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया, जहां सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। सुनील राम ने महिला को जमीन पर पटक दिया और अन्य आरोपियों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। इसके बाद लकड़ी का डंडा उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढंक दिया ताकि मामला छिपाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।









