Saturday, April 4, 2026

जानिये कब आयेगी बच्चों की कोरोना वैक्सीन…

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) पर काबू पाने के लिए जोरशोर से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. अभी सिर्फ 18 साल के ऊपर वाले लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लग रही है और बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (CEO Adar Poonawalla) ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) से मुलाकात की. अमित शाह से मुलाकात करने के बाद अदार पूनावाला ने बताया कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी?

सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में अक्टूबर में उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक और कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) वयस्कों और बच्चों के लिए 2022 की पहली तिमाही तक लॉन्च कर दी जाएगी. साथ ही अगले साल यानी 2022 की पहली तिमाही में 12 साल से कम के बच्चों के लिए भी वैक्सीन लॉन्च हो जाएगी. इसको लेकर सीरम को कोई फाइनेंशियल क्रंच नहीं है. भारत सरकार भरपूर सपोर्ट दे रही है. हम टीकों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.