

कोरबा: आज जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज की ओर से अध्यक्ष आदरणीय राम सिंह अग्रवाल जी के सौजन्य से चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी जी, महामंत्री मोहम्मद यूनुस मेमन एवम भवन प्रभारी डी. डी. सिंह द्वारा कोरोना DUTY पर तैनात पुलिस कर्मियों,सशस्त्र बल एवम NCC के स्काउट्स को नाश्ते के पैकेट का वितरण किया गया। CSEB चौक,मानस नगर,रामपुर,रजगामार चौक,बुधवारी बाजार, कोसाबाड़ी,रिसदी चौक,सुभाष चौक,घंटाघर चौक,मानिकपुर चौक,अमरैया बाईपास,शरद विहार,सुनालिया चौक,पवन टॉकीज चौक,पुराना बस स्टैंड,सीतामणी चौक,राताखार,तुलसी नगर,ट्रांसपोर्ट नगर के सभी पॉइंट तक नाश्ते के पैकेट वितरित किये गए। अगले 3 दिन ये क्रम जारी रहेगा। चेम्बर की ये कोशिश है कि जो लोग हमारी सुरक्षा में सतत सलग्न हैं, उनके प्रति हमारी जवाबदेही का निर्वहन किया जाए। अन्य सामाजिक संगठनों से भी अपेक्षा है कि अपनी जागरूकता का परिचय दें।स्वस्थ रहें,सजग रहें,सावधान रहें। खुद के साथ औरों की भी सुरक्षा का खयाल रखें।











