Friday, April 3, 2026

जिला शिक्षाधिकारी के ऊपर फिर लगा पैसे लेकर संलग्नीकरण का आरोप

कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय की कार्यशैली से सभी वाकिफ है। कोरोना काल मे पालको से फीस की अवैध वसूली से लेकर ड्रेस के लिए अतिरिक्त पैसो की मांग ये सभी काम सतीश कुमार पांडेय के कार्यकाल में ही हुआ है। कोरबा जिलाधीश में पास शिक्षाधिकारी की कारगुजारियों की लंबी फेहरिश्त है। बावजूद इसके इनकी मैं कोई परिवर्तन नहीं आया है इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है सूत्रो से मिली जानकरी के अनुसार  शिक्षा अधिकारी के ऊपर संलग्न करण के नाम पर पैसों की उगाही करने का आरोप लगा है। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है इसके पहले भी अनेक मामले सामने आ चुके हैं इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती।