Thursday, July 30, 2026

जी 20 सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, भूकंप से प्रभावित मोरक्को के लिए जताई संवेदना

दिल्ली में जी 20 समिट की बैठक नौ और 10 सितंबर 2023 को आयोजित होने जा रही है। इसलिए ये दो दिन भारत के लिए बेहद खास होने जा रहा है। ये पहली बार है, कि जब भारत जी-20 के किसी बड़े सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। देश की राजधानी में स्थित प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में ये जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया रहा है। जी 20 सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है।

जी20 यानी ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, ये 20 देशों का एक समूह है। ये 20 देश साल में एक बार एक सम्मेलन के लिए इकट्ठा होते हैं और दुनियाभर के आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, भ्रष्टाचार-विरोध और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं। G 20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमारे G 20 अध्यक्ष पद के लिए 125 से अधिक राष्ट्रीयताओं से कुल 100,000 आगंतुक आए होंगे और उनमें से कई लोगों के लिए यह एक नए भारत की खोज रही है। G 20 अध्यक्षता से हमारे देश और हमारे नागरिकों को आर्थिक लाभ होगा।