रायपुर के मंदिर हसौद थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। खास बात ये है कि लिस शख्स के खिलाफ ये केस दर्ज हुआ है वो पहले एक दूसरे रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब दूसरा केस आरोपी की नाबालिग प्रेमिका से जुड़ा है। प्यार मुहब्बत की बातों में फंसाकर बदमाश ने मंदिर हसौद के गांव की 16 साल की लड़की के साथ रिश्ता जोड़ लिया। अब जब लड़की के घर वालों को बता पता चली तो मामला थाने पहुंचा है। इस वक्त लड़की का प्रेमी एक दूसरी नाबालिग के साथ रेप के केस में रायपुर की जेल में बंद है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने लड़की की पहचान उजागर नहीं की है। अब तक की जांच में ये बात सामने आई कि इस साल अप्रैल से मई के दरम्यान नाबालिग का गांव के रहने वाले 24 साल के सुनिल साहू से संबंध था। सुनिल ने इसे प्रपोज किया और कुछ दिनों तक दोनों के प्यार की डोर थामकर जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाते रहे। लड़के ने नाबालिग के भरोसे का फायदा उठाया। एक दिन वो उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।









