Wednesday, August 19, 2026

झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, युवक ने लगाई फांसी:पति लेने भी गया, मगर नहीं लौटी; ससुराल से आने के बाद फंदे पर लटका मिला

कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपनी पत्नी के मायके जाने से परेशान था। बताया गया है कि वह उसे वापस लेने भी गया था। मगर वह नहीं लौटी। इसके बाद वह ससुराल से लौट आया और उसने खुदकुशी कर ली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामसागर पारा में प्रीतम चौहान(34) नाम का युवक रहता था। वह अपना खर्चा चलाने के लिए पेंटिंग वगैरह का काम करता था। उसके 2 छोटे बच्चे भी हैं। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह मायके चले गई थी। बस इसी बात से युवक परेशान था।