Monday, May 11, 2026

झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर कटघोरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई, स्टंटबाजों में मचा हड़कंप

कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान तेज रफ्तार, बिना सायलेंसर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 बाइक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

रविवार होने के कारण झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। इसी बीच कुछ युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सायलेंसर बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टंटबाजी करने वाले युवकों में हड़कंप मच गया और कई चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि नाबालिग बच्चों