टापू में बदला कोरबा, जानिए क्या है पूरा मामला…..

कोरबा में जनता के पैसे का दुरूपयोग कैसे किया जाता है। इसका एक उदाहरण कोरबा में बना ओव्हर ब्रिज है। जिसका उपयोग कम, और दुरूपयोग ज्यादा किया जाता है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपको ऐसे अनेक निर्माण कार्य नजर आ जाएगे, जो साफ साफ जनता के पैसो के खिलवाड़ को दर्शाता था। इसके साथ ही आज हम आपको वो तस्वीर दिखाते हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। ये तस्वीर कोरबा के बीचो बीच स्थित खपराभठ्ठा मोहल्ले की है। ये हालात तब निर्मित हुए जब शहर में केवल दो दिन बारिश हुई। सोचिए बारिश के सीजन इस बस्ती ओर घंटाघर का मेन रोड का क्या हाल होगा? स्थानीय लोगोें ने बताया कि कुछ समय पूर्व यहां सड़क का निर्माण किया गया। और उंचाई भी बढाई गई। लोगों के मना करने के बाद भी इंजीनियर ने उनकी बात नहीं सुनी। अब स्थिती आपके सामने है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना हैं कि पाॅवर हाईट्स नामक सोसयटी को सुविधापूर्ण बनाने के लिए बनाए गए विशाल नाले के कारण भी ये स्थिती निर्मित हुई। इसके साथ ही अपनो को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से भी निगम में बैठे नेताओं के द्वारा भी ऐसे कार्य अप्रशिक्षित लोगों को दे दिए जाते हैं। वैसे भी कोरबा में ऐसे कार्य को लेकर ज्यादा सोचा नहीं जाता, क्योकि चाचा विधायक हैं हमारेे की तर्ज पर यहां कार्य होता है।