कोरबा। जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां कई लोग तेज रफ्तार के कारण कई बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। यह घटना आज रात 10:20 मिनट की है। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा व गंभीर रूप से घायल हो गया, इस हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। आसपास के लोगों द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज जारी है।







